Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डॉक्टर ऑफ ईयर 2024 के सम्मान से सम्मानित हुए मेडिकल काॅलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा, दी बधाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मेडिकल काॅलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा डॉक्टर ऑफ ईयर 2024 के सम्मान से सम्मानित हुए हैं।

दिव्य हिमगिरि की ओर से किया गया सम्मानित

मिली जानकारी के अनुसार उन्हें उनके बेहतर कार्यों के चलते दिव्य हिमगिरि की ओर से उन्हें डाॅक्टर आफ ईयर सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें बीते दिनों देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया। उनकी इस उपलब्धि पर एमएस डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ डॉ. आरसी पंत, डॉ. अनिल पांडे, डॉ. अमित कुमार समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मियों ने बधाई दी है।

मरीजों को मिल रहीं राहत

दरअसल वह मेडिकल काॅलेज में प्राचार्य पद पर तैनात है। जो मरीजों को बेहतर सेवा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। साथ ही चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपना बेहतर योगदान दे रहे हैं।

Exit mobile version