Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘हाउस ऑफ उमंग’ के निरीक्षण पर पंहुचे प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, सराहे पहाड़ी उत्पाद





अल्मोड़ा: प्रमुख सचिव उत्तराखंड शासन रमेश कुमार सुधांशु ने अपने रानीखेत दौरे के दौरान मजखाली के नैनी क्षेत्र स्थित ‘हाउस ऑफ उमंग’ का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। यह केंद्र पहाड़ी महिलाओं के सशक्तिकरण का एक प्रभावी मॉडल है, जहां 180 महिला स्वयं सहायता समूहों के संगठन के रूप में लगभग 2500 महिलाएं विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं।


सराहा माॅडल


निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने महिला समूहों की सदस्यों से संवाद कर उनके व्यावसायिक कार्यों, उत्पाद निर्माण प्रक्रिया एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यहां तैयार किए जा रहे उत्पादों—प्राकृतिक फल प्रसंस्करण (जैम, अचार), मौसमी शहद, ऑर्गेनिक फूड्स एवं हस्तनिर्मित ऊनी वस्त्र आदि का अवलोकन किया तथा मड़ुए की नमकीन सहित स्थानीय उत्पादों का स्वाद भी लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं।


रहें उपस्थित


इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, जॉइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह तथा प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम प्रदीप धौलाखंडी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version