Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राजीव गांधी नवोदय के लिए प्रियांशी व देवेश का हुआ चयन

धौलछीना के प्राथमिक विद्यालय खांकरी खाल्सा की बालिका कुमारी प्रियांशी पुत्री राजेंद्र सिंह नेगी ग्राम – खांकरी और राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय दिगोली के छात्र देवेश देवड़ी पुत्र राजन सिंह ग्राम – देवड़ा का चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए चयन हुआ है। प्राथमिक विद्यालय खांकरी खाल्सा की प्रधानाध्यापिका सुनीता बिष्ट ने बताया कि बालिका का चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए हुआ है तथा बालिका का चयन “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना “के अंतर्गत भी हुआ है।

शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

विद्यालय के शिक्षक अनिल जोशी ने और सभी ग्राम वासियों ने भी बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Exit mobile version