Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पीआरओ मदन मोहन जोशी उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत, एसएसपी ने तीसरा स्टार लगाकर दी बधाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति आदेश पर वर्ष 2008/2009 बैच के उप निरीक्षक मदन मोहन जोशी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली हैं।

दी शुभकामनाएं

जो वर्तमान में एसएसपी अल्मोड़ा के पीआरओ के पद पर कार्यरत हैं। आज दिनांक 28.02.2025 को एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए मदन मोहन जोशी को निरीक्षक पद के अलंकरण से अलंकृत कर बधाई देते हुए अग्रिम दायित्वों व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Exit mobile version