Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, मांगे गए आवेदन, ये शर्तें होंगी अनिवार्य

​अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। वर्तमान में प्रो. प्रवीण ही कुलपति के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। स्थाई कुलपति के चयन के साथ ही विश्वविद्यालय को जल्द ही नया प्रशासनिक प्रमुख मिल जाएगा।

विज्ञप्ति जारी

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जानकारी के अनुसार इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विज्ञप्ति जारी होने के 15 दिनों के भीतर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल https://vcrec.samarth.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों व दस्तावेजों के साथ डाक के माध्यम से ‘सचिव, उच्च शिक्षा विभाग’ के कार्यालय में जमा करानी होगी।

​देखेंपात्रता

कुलपति पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कम से कम 10 वर्षों का शैक्षणिक अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा, किसी प्रतिष्ठित अनुसंधान या शैक्षणिक-प्रशासनिक संस्थान में सफल शैक्षणिक नेतृत्व का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। आवेदन के समय अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

​

Exit mobile version