Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू: अनंतिम परिसीमन जारी, 13 जुलाई को होगा अंतिम प्रकाशन, जानें आपके क्षेत्र का चुनावी गणित

अल्मोड़ा: उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद अल्मोड़ा में जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिलाधिकारी ने समिति के गठन हेतु अनंतिम परिसीमन संबंधी विज्ञप्ति जारी कर दी है।

विज्ञप्ति जारी

यह कार्यवाही ‘उत्तराखंड जिला योजना समिति अधिनियम, 2007’ तथा संबंधित संशोधन अधिनियमों व नियमावली के तहत की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक व्यक्ति अपनी आपत्तियाँ जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय या जिलाधिकारी कार्यालय, अल्मोड़ा में निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अल्मोड़ा की जिला योजना समिति में कुल 25 सदस्य होंगे, जिनमें 20 निर्वाचित और 5 नामित सदस्य शामिल हैं।
• ​जिला पंचायत: जिला पंचायत अल्मोड़ा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा 18 सदस्यों का चुनाव किया जाएगा, जिसके लिए पूरे जनपद को एक प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र माना गया है।
• ​नगर निकाय: नगर निकायों से 2 सदस्य चुने जाएंगे। इसके लिए दो क्षेत्र बनाए गए हैं; प्रथम क्षेत्र में ‘नगर निगम अल्मोड़ा’ (1 सदस्य) और द्वितीय क्षेत्र में ‘नगर पालिका परिषद रानीखेत’ तथा ‘नगर पंचायत द्वाराहाट, भिकियासैंण और चौखुटिया’ (1 सदस्य) शामिल हैं।

आपत्तियों के लिए समय-सीमा

प्रशासन ने परिसीमन पर आपत्तियाँ आमंत्रित की हैं, जिनका कार्यक्रम इस प्रकार है।
• ​आपत्ति प्राप्ति: 04 जुलाई 2026 तक
• ​सुनवाई: 06 जुलाई 2026
• ​शासन को आख्या प्रेषण: 08 जुलाई 2026
• ​अंतिम परिसीमन और प्रकाशन: शासन स्तर पर 10 जुलाई को अंतिम परिसीमन और 13 जुलाई 2026 को इसका अंतिम प्रकाशन होगा।

Exit mobile version