Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भगवान विश्वकर्मा की निकाली गई शोभायात्रा, भजनों की धुन में झूमकर दी विदाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। जिस पर बीते कल सोमवार को जाखन देवी और रामलीला मैदान धारानौला से शोभायात्रा निकाली गई।

करबला में किया गया मूर्ति का विसर्जन

बताया कि सोमवार को नगर में विश्वकर्मा की विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद मजदूरों, कामगारों ने रामलीला मैदान धारानौला और जाखन देवी से भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गई। भजन कीर्तन और गाजे बाजे के साथ नगर में निकली शोभायात्रा को देखने दर्शकों की काफी भीड़ रही। शोभायात्रा में भजनों की धुन पर झूमकर विश्वकर्मा को विदाई दी। करबला में मूर्ति विसर्जन किया गया।

यह लोग रहें मौजूद

मूर्ति विसर्जन में भोलाप्रसाद, गोपी साह, रोहित शर्मा, रामनाथ साह, अशोक, मंगू प्रसाद, सी कुशवाहा, उपेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

Exit mobile version