Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो० जगत सिंह बिष्ट को एसएसजे परिसर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार, कुलपति ने दी स्वीकृति

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० जगत सिंह बिष्ट को एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।

आदेश जारी

विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, कुलपति की स्वीकृति के अनुपालन में 23 सितंबर 2026 को यह नियुक्ति की गई है। प्रो० बिष्ट अग्रिम आदेशों तक इस पद पर बने रहेंगे।
​आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रो० जगत सिंह बिष्ट अपने हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष पद के दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ परिसर निदेशक पद की जिम्मेदारियों को भी संभालेंगे। यह आदेश विश्वविद्यालय के कुलसचिव (डा० देवेन्द्र सिंह बिष्ट) के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। 

Exit mobile version