Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसएसजे विश्वविद्यालय के प्रो. शेखर चंद्र जोशी होंगे सम्मानित, मिलेगा ‘आदर्श प्रतिभा सरदार पटेल गौरव अवार्ड 2026’

​अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के दृश्य कला संकाय के प्रो. शेखर चंद्र जोशी को बधाई दीजिए। जी हां उनके नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।

किया जाएगा सम्मानित

जानकारी के अनुसार उन्हें ‘अंतरराष्ट्रीय समरसता व संयुक्त राष्ट्र सांस्कृतिक मंच फाउंडेशन’ की ओर से प्रतिष्ठित ‘आदर्श प्रतिभा सरदार पटेल गौरव अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया जाएगा।
​यह सम्मान उन्हें शिक्षा और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। यह राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्तूबर 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित किया जाएगा, जहाँ उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
​

Exit mobile version