Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: होनहार छात्र फरमान अहमद का नवोदय विद्यालय के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

अल्मोड़ा: जनपद के विकासखंड हवालबाग के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैंसखेत के छात्र फरमान अहमद को बधाई दीजिए।

दी शुभकामनाएं

फरमान का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, ताड़ीखेत की प्रवेश परीक्षा में हुआ है।‌ प्राथमिक स्तर की इस कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विद्यालय और छात्र के परिवार में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक हर्षित जोशी और रेहाना खातून सहित संकुल प्रभारी हेमंत प्रसाद ने छात्र को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। छात्र के माता-पिता महबूब अहमद और बेबी शबाना ने अपने बच्चे की इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत को दिया है।

Exit mobile version