Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जनसमस्याओं पर त्वरित संज्ञान: पार्षद विजय भट्ट ने नगर निगम टीम के साथ आवास विकास कॉलोनी में चलायास्वच्छता अभियान, बंद नालियां खुलवाईं, खराब लाइटें कराएं ठीक

अल्मोड़ा: नगर निगम अल्मोड़ा के अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी में स्थानीय निवासियों की समस्याओं को देखते हुए एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

चलाया सफाई अभियान

इस मौके पर पार्षद विजय भट्ट (गुड्डू) ने नगर निगम के पर्यावरण मित्रों की टीम के साथ मिलकर क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता कार्य कराया। अभियान के दौरान कॉलोनी की लंबे समय से बंद पड़ी नालियों को खोला गया और उनसे भारी मात्रा में कचरा बाहर निकालकर निस्तारित किया गया।

अभिभावक संघ की पहल पर हुई यह कार्रवाई

सी.एम. मेमोरियल स्कूल के अभिभावक संघ के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह चम्याल ने बच्चों और अभिभावकों को हो रही आवाजाही की परेशानी को देखते हुए पार्षद विजय भट्ट से सफाई कराने का आग्रह किया था। जनहित की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद तत्काल पर्यावरण मित्रों को साथ लेकर खुद सफाई अभियान में जुट गए।

स्ट्रीट लाइट मरम्मत से राहत

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पूर्व में क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई थी। इसे देखते हुए कॉलोनी के चारों तरफ उगी खौफनाक झाड़ियों की कटाई पहले ही करा दी गई थी। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए पार्षद गुड्डू द्वारा क्षेत्र की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक कराया गया, ताकि पर्याप्त रोशनी रहने से स्थानीय लोगों को जंगली जानवरों के खतरे से राहत मिल सके।

जताया आभार

इस अभियान के सफल समापन पर सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह चम्याल ने पार्षद विजय भट्ट और नगर निगम के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version