Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के बिलों का भुगतान नहीं होने पर किया धरना प्रदर्शन

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की एक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन नन्दा देवी मंदिर परिसर में किया गया।

7 माह का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा छह माह का केंद्रीय खाद्य योजना के बिलों का नहीं किया गया भुगतान

बैठक में जनपद के स्थानीय प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि विक्रेताओं को विगत 7 माह का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा छह माह का केंद्रीय खाद्य योजना के बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। विक्रेता अपनी दुकान का किराया, विद्युत बिल, नेट चार्ज तथा अन्य बिलों का भुगतान करने में खुद को असमर्थ पा रहा है। अत: सर्वसम्मति से बैठक में निर्णय लिया गया कि बार-बार अनुरोध के बाद की सरकार / शासन है, जिससे द्वारा विक्रेताओं के बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। विक्रेताओं में रोष व्याप्त है अत: निर्णय लिया गया कि अल्मोड़ा जनपद में कोई भी विक्रेता एक 1 अक्टूबर से खाद्यान का वितरण नहीं करेगा।

कोई भी विक्रेता अक्टूबर माह के खाद्यान्न न उठाए न ही वितरण करे -संजय साह

जिलाध्यक्ष संजय साह द्वारा सभी विक्रेताओं से अनुरोध किया गया कोई भी विक्रेता अक्टूबर माह के खाद्यान्न न उठाए न ही वितरण करे। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी की यदि विभाग के द्वारा किसी भी विक्रेता की दुकान में जबरन खाद्यान्न पहुंचाने की कोशिश की तो संगठन द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और खाद्यान्न वापस कर दिया जाएगा।

बैठक में लिया गया निर्णय ही होगा सर्वमान्य

बैठक में प्रदेश संगठन द्वारा गैरसैंण में बुलाई गई बैठक का समर्थन किया गया तथा निर्णय लिया गया कि इस बैठक में अल्मोड़ा जिले की ओर से भिकियासैंण के प्रतिनिधियों द्वारा शिरकत की जाएगी। लिया गया निर्णय सर्वमान्य होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन द्वारा शीघ्र ही पर्वतीय क्षेत्र के नौ जिलों का एक संगठन आयोजित किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित रहे

बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष संजय साह, महामंत्री केशर सिंह, महेन्द्र सिंह,मनोज वर्मा, अभय शाह, शेखर चंद्र सैनी,गोपाल सिंह बिष्ट, जीवन सिंह, प्रकाश भट्ट, प्रमोद पांडे, मदन सिंह मेहता, देवेंद्र सिंह चौहान, प्रमोद पवार, आनंद रावत, इन्द्र सिंह, बिशन सिंह, दिनेश नेगी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version