Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खत्याड़ी में शराब बार खोलने का विरोध, गुस्साएं ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के नगर के लोअर मालरोड के खत्याड़ी में शराब बार के विरोध में ग्रामीणों ने बीते कल डीएम को ज्ञापन दिया था।

कही यह बात

जिसके बाद आज शनिवार को गुस्साएं ग्रामीणों ने लोअर मालरोड में प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में शराब खोलने का लंबे समय से विरोध करते आ रहे है। लेकिन विरोध के बीच खत्याड़ी में शासन प्रशासन की मिलीभगत से शराब बार खोल दिया गया है। कहा कि जिस स्थान पर बार खोला गया है, यहां से मजह सौ मीटर की दूरी पर स्कूल और मेडिकल कॉलेज है। जबकि यहां से कई लोगों का आवगमन होता है।

दी आंदोलन की चेतावनी

कहा कि‌ जल्द शराब बार को अन्यंत्र शिफ्ट नहीं किया गया या बंद नहीं किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के साथ ही राजनीतिक दलों के नेताओं और आगामी चुनाव को पूर्ण बहिष्कार करेंगे।

रहें मौजूद

इस मौके पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख आनंद सिंह कनवाल, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, हर्ष कनवाल, सरपंच राजेंद्र सिंह, नंदन सिंह, भूपेंद्र सिंह कनवाल, विरेंद्र सिंह, देव सिंह, हर सिंह, दीपक, गोविंद सिंह, हिमांशु कनवाल, जगत कनवाल, राहुल, कमल, हरीश, भूपाल मेहता, भूमित सिंह, अंकित, हरीश सिंह, पार्वती देवी, खष्टी कनवाल, कलावदेवी देवी, पाना देवी, प्रेमा कनवाल, बसंती देवी, अनीता कनवाल, मीना देवी, ममता देवी, कमला देवी, पूजा कनवाल, बीना देवी, आशा कनवाल, शांति देवी, ललित कनवाल, दीपक जीना समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version