Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यूनिफाइड पेंशन स्कीम का विरोध, कर्मचारी और शिक्षकों ने शासनादेशों की प्रतियां जलाकर जताया रोष

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में कर्मचारी और शिक्षकों ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम के शासनादेशों की प्रतियां जलाई और‌ रोष जताया।

कहीं यह बात

कहा कि विगत कई वर्षों से कर्मचारी एवं शिक्षक पुरानी पेंशन को बहाल किए जाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार पेंशन योजनाओं का नाम बदलकर सिर्फ कार्मिकों को बहलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम कार्मिकों के हित में नहीं है और यह एनपीएस से भी बद्तर है। कहा कि उन्हें पुरानी पेंशन के अलावा और कुछ भी मंजूर नहीं है।

रहें मौजूद

इस मौके पर डां मनोज जोशी,धीरेंद्र पाठक, पुष्कर भैसोड़ा, गणेश भण्डारी, दीपक तिवारी,राजू महरा, नितेश काण्डपाल,शान्ति जुयाल, कीर्ति चटर्जी, मिनाक्षी जोशी,संजय जोशी,मनोज पाठक, दिनेश भण्डारी, जीवन तिवारी, गिरिजा भूषण जोशी,चन्द्र शेखर नेगी,मनोज शर्मा, मदनमोहन शर्मा, तारा बिष्ट, दीपक बिष्ट, मीना शर्मा, मंजू शर्मा, मिनाक्षी जोशी,पवन मस्यूनी,मोहन सिंह,राकेश मेहरा, महताब अंसारी, नन्दा बल्लभ मैनाली,मोहन जोशी,गिरिश मठपाल, सुशील बाराकोटी, बसंत बल्लभ पाण्डेय,राजू लटवाल, जीवन मेहरा,सुबोध काण्डपाल, मदन ध्यानी,प्रेम प्रकाश जोशी,इन्दिरा अल्मीया,किशोर जोशी,मनोज बिष्ट,डी.के.जोशी आदि मौजूद रहें।

Exit mobile version