Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का धरना प्रदर्शन, कहा- बकाया बिलों का भुगतान न होने तक पोश मशीन का होगा विरोध

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 24 5 2025 को पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के जिला संगठन ने अपने पूर्वक कार्यक्रम के तहत प्रातः 10:00 बजे से आरएफसी गोदाम अल्मोड़ा में जो सरकार द्वारा जबरन पोश मशीन लगाने का विरोध किया।

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

धरना स्थल पर संघ द्वारा निर्णय लिया गया व सभी डीलरों से निवेदन किया गया कि जब तक विभाग हमारे बकाया बिलों का भुगतान नहीं करता और राशन नहीं दिया जाता है, तब तक कोई भी डीलरों की दुकान में पोश मशीन नहीं लगने दी जाएगी। प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक जिले के विभिन्न जगह से आए डीलरों ने सरकार के खिलाफ नारे बाजी की। इसी संदर्भ में आगे की रणनीति तैयार करने के लिए आगामी 27- 5-2025 मंगलवार को पूरे जिले के डीलरो की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय नंदा देवी गीता भवन में होगी। उसमें सभी डीलर भाइयों से निवेदन किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर संगठन को मजबूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

दी यह चेतावनी

कहा कि विभाग जब तक डीलरों को राशन नहीं देगा, कोरोना में आंगनवाड़ी एवं प्रधानमंत्री मुफ्त राशन के बकाया बिलों का भुगतान नहीं करेगी तब तक पोश मशीनों का विरोध संगठन के द्वारा पूरी ताकत के साथ पूरे जिले में किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।

रहें उपस्थित

धरना स्थल में मुख्य रूप से संजय साह रिक्खू, दिनेश गोयल, अभय शाह, केसर खन्नी, सुरेश सांगा,भीम पवार, नारायण सिंह, विपिन तिवारी, आनंद कनवाल, दीपक शाह, नारायण सिंह, पंकज, हेमा देवी, उमेश सिंह, हरीश अधिकारी, प्रताप बिष्ट, नवीन सुयाल, भुवन तिवारी, दीपा भंडारी, आदित्य शाह आदि उपस्थित रहें ।

Exit mobile version