Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राज्य आंदोलनकारियों का धरना प्रदर्शन जारी, कहीं यह बात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट में राज्य आंदोलनकारियों ने धरना दिया।

मनरेगा कर्मी के पद से बर्खास्त करने की मांग

जिसमें उन्होंने स्थानीय विधायक और इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के बीच हुए विवाद के बाद मामले के मुख्य आरोफी और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह रावत को मनरेगा कर्मी के पद से बर्खास्त करने की मांग पर मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। साथ ही कहा कि रावत उनसे पूर्व में कई बार अभद्रता कर उन्हें धमका चुके हैं। उन्होंने पूर्व में उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी, इस पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं ऐसे विवादित व्यक्ति को मनरेगा कर्मी के पद तैनात किया गया है, जिसे बर्खास्त करना चाहिए।

दी आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने जल्द मनरेगा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष मनोज वर्मा, विरेंद्र बजेठा, कैलाश भट्ट, मोहन चंद्र तिवारी, दान सिंह राणा, धनी राम सहित कई लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version