Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मांगों को लेकर उपनल कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी, कहा सब्र का इम्तिहान ले रहीं सरकार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सोमवार को भी उपनल कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा।

कहीं यह बात

आठवें दिन इस धरना प्रदर्शन में उपनल कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां जिलाध्यक्ष मनीष वर्मा ने कहा कि उपनल कर्मी आठ दिन से कार्यबहिष्कार के साथ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हो रही है। सरकार उपनल कर्मियों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। लेकिन वह मांग पूरी होने तक आंदोलन में डटे रहेंगे।

आंदोलन की चेतावनी

साथ ही चेतावनी दी कि सरकार का यही रवैया रहा तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

यह लोग रहें मौजूद

इस दौरान जिला महामंत्री शेखर भट्ट, निशांत गोस्वामी, पूरन मेहरा, सनील टम्टा, कमल बनकोटी, मुन्नी भाकुनी, किरन मठपाल, कमला बिष्ट, अवनि साह, राजेंद्र कार्की, बलवंत सिंह, कैलाश जोशी, लतिषा कनवाल, दिनेश परिहार, गोपाल बोरा, दीपक कुमार, नरेंद्र सिंह, प्रियंका जीना, पुष्पा आर्या, सोनाली परिहार आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version