Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर धरना जारी, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पर्वतीय क्षेत्रों से जिला विकास प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर धरना जारी है।

कहीं यह बात

जिस पर मंगलवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे बगैर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2017 में समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में डीडीए लागू कर दिया था, जिसका जनता विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार पर्वतीय क्षेत्रों से डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं कर देती जब तक विभिन्न संगठनों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

आंदोलन की चेतावनी

साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द शासनादेश लागू नहीं हुआ तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।

यह लोग रहें मौजूद

धरना प्रदर्शन करने वालों में हेम चंद्र तिवारी, हेम चंद्र जोशी, शहाबबुद्दीन, अख्तर हुसैन, प्रताप सिंह सत्याल, आनंदी वर्मा, चंद्रमणि भट्ट, ललित मोहन पंत, लक्ष्मण सिंह ऐठाणी, एमसी काण्डपाल, रॉबिन भंडारी, भारत रत्न पांडे, नरेश, पीसी तिवारी, तारा चंद साह, किरन, भावना पांडे आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version