Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पर्वतीय क्षेत्रों से जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग लगातार जारी है।

शासनादेश जारी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी

मिली जानकारी के अनुसार जिस पर आज मंगलवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। साथ ही नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे बगैर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2017 में तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में डीडीए लागू कर दिया था। जिसका जनता विरोध कर रही है। कहा कि जब तक सरकार पर्वतीय क्षेत्रों से डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं कर देती जब तक विभिन्न संगठनों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह लोग रहें मौजूद

धरना प्रदर्शन करने वालों में हेम चंद्र जोशी, शहाबुद्दीन, प्रत्येश पांडे, आनंद सिंह बगडवाल, महेश चंद्र आर्या, ललित मोहन पंत, आनंदी वर्मा, भारत रत्न पांडे समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version