Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रानीधारा लिंक मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में रानीधारा लिंक मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है।

जारी है धरना प्रदर्शन

आज मंगलवार को चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से रानीधारा मार्ग खस्ताहाल है। यहां से गुजरने वाले लोगों समेत स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में सीवर लाइन के नाम पर खोदी गई सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। जिससे हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई की धरना प्रदर्शन के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिससे लोगों को रोष बढ़ता जा रहा है।

दी आंदोलन की चेतावनी

साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द लिंक मार्ग के सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं किया गया तो समस्त स्थानीय निवासी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

रहें मौजूद

इस दौरान विनय किरौला, डॉ. एसएस पथनी, नवीन बिष्ट, सौरभ पांडे, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अतुल सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, चतुर सिंह, संभू दत्त, नीरज, हेमा पांडे, बिना पंत, गीता पंत, माया बिष्ट, कमला पंत, अर्चना पंत, नाएला अमान, नीमा पंत, गीता पंत, नरेंद्र द्रमवाल, पवन पंत, राहुल पंत, पंकज पंत, जीसी पंत, सुमित नज्जौन, कैलाश रौतेला आदि लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version