Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगरपालिका की मांग को लेकर धरना जारी, की जमकर नारेबाजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में लोगों का नगरपालिका की मांग को लेकर 227 वें दिन भी धरना जारी रहा।

कहीं यह बात

जिसमें छावनी परिषद के सिविल एरिया को नगर पालिका में शामिल करने की मांग पर विकास संघर्ष समिति ने धरना दिया। इस दौरान समिति के लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि छावनी परिषद से मुक्ति न मिलने पर क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है। लंबे समय से क्षेत्र का हर व्यक्ति छावनी परिषद से अलग होकर नगर पालिका में शामिल करने की मांग कर रहा है। लेकिन सरकार इस पर गंभीरता नहीं दिखा रही है।

दी चेतावनी

साथ ही चेतावनी दी कि पालिका में शामिल किए जाने तक वे पीछे नहीं हटेंगे।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर गिरीश भगत, खजान पांडेय, जयंत रौतेला, चंद्रशेखर गुरुरानी, हरीश अग्रवाल, दीप भगत, लाखन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version