Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति को लेकर धरना जारी, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पर्वतीय क्षेत्रों से जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग जारी है। जिसको लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का साप्ताहिक धरना जारी है।

विभिन्न संगठनों के लोग शामिल

इस मौके पर मंगलवार को गांधी पार्क स्थित धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से विभिन्न संगठन डीडीए समाप्ति को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस मामले में सरकार की ओर से कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाये गये हैं। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक सरकार के इस तानाशाही रैवये के खिलाफ संघर्ष समिति का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

यह लोग रहें मौजूद

वहीं धरना प्रदर्शन में हेम चंद्र तिवारी, अख्तर हुसैन, प्रताप सिंह सत्याल, हेम चंद्र जोशी, हर्ष कनवाल, शहाबुद्दीन, प्रत्येश पांडे, ललित मोहन पंत, भारत रत्न पांडे, एके अवस्ती समेत कई लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version