Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर दिया धरना, किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया।

दी आंदोलन की चेतावनी

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कई साल से संघर्ष समिति लगातार जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने के लिये आंदोलनरत है। प्रत्येक मंगलवार को समिति के बैनर तले विभिन्न संगठन से जुड़े लोग साप्ताहिक धरना प्रदर्शन कर रहे है। साथ ही कहा कि इतने विरोध के बाद भी प्रदेश सरकार ने केवल प्राधिकरण को स्थगित किया जो जनता के साथ धोखा है। चेतवानी दी कि जब तक डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं हो जाता है, तब तक संघर्ष समिति का आंदोलन जारी रहेगा।

रहें मौजूद

इस दौरान समिति के संयोजक व निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रताप सिंह सत्याल, ललित मोहन पंत, आनंद बगडवाल, हरीश चंद्र जोशी, महेश आर्या समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version