Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर दिया धरना, पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के लिए बताया अनुपयुक्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर आज मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन किया।

आन्दोलन की चेतावनी

चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एकत्र हुए सदस्यों ने साप्ताहिक प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीडीए को पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अनुपयुक्त बताया। समिति के सदस्यों ने कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखे बिना डीडीए लागू कर दिया गया, जिससे आम लोगों को मकान निर्माण और अन्य कार्यों में अनावश्यक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि प्राधिकरण की प्रक्रिया जटिल होने से लोगों के लिए अपने ही क्षेत्र में निर्माण कार्य करना कठिन हो गया है। सदस्यों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से डीडीए को समाप्त करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर ललित मोहन पंत, रोबिन मनोज भंडारी, गोविंद, राजेश कुमार, हेम चंद्र तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, हेम चंद्र जोशी, चंद्रमणी भट्ट, भगीरथ पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version