Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर दिया धरना, दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर बीते कल मंगलवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया।

दिया धरना प्रदर्शन

इस मौके पर धरना स्थल पर समिति के संयोजक व निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की स्थिति को समझे बगैर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2017 में तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में डीडीए लागू कर दिया था। जिसका जनता विरोध कर रही है। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होने तक धरना रहेगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर आनंद सिंह बगडवाल, रोबिन मनोज भंडारी, शहाबुद्दीन, प्रत्येश पांडे, हेम चंद्र तिवारी, हेम चंद्र जोशी, ललित मोहन पंत, एमसी कांडपाल समेत विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version