Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर दिया धरना, कहा जल्द जारी हो शासनादेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में डीडीए समाप्ति की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया।

कहीं यह बात

जिसमें अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में समिति के संयोजक व निर्वतमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की स्थिति को समझे बगैर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2017 में तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में डीडीए लागू कर दिया था। जिसका जनता विरोध कर रही है। कहा कि जब तक सरकार पर्वतीय क्षेत्रों से डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं कर देती तब तक विरोध जारी रहेगा।

दी चेतावनी

साथ ही डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
  
रहें मौजूद

इस मौके पर उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, आनंद सिंह बगडवाल, प्रत्येश पांडे, रॉबिन मनोज भंडारी समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version