Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सभी मोहल्लो‌ में जनता को नियमित रूप से जलापूर्ति व‌ पाईप लाईनें की लीकेज को शीघ्र कराएं दुरूस्त- महापौर अजय वर्मा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को नगर निगम महापौर अजय वर्मा ने पाईप लाईनों के लीकेज के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान, अल्मोडा के साथ नगर निगम अल्मोड़ा कार्यालय में व्यापक चर्चा की।

हुई यह चर्चा

इस चर्चा के दौरान अधिशासी अभियन्ता, जल संस्थान को अवगत कराया गया कि नगर में जन सामान्य जनता द्वारा यह तथ्य संज्ञान में लाये जा रहे हैं कि नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति सही ढंग से नहीं हो पा रही है।  इस हेतु अधिशासी अभियन्ता, जल संस्थान अल्मोड़ा के साथ चर्चा में यह विचार विमर्श किया गया कि जल वितरण हेतु समस्त मोहल्लों में ऐसी व्यवस्था बनायी जाय, जिससे सभी आम जनता को जलापूर्ति नियमित रूप से हो सकें ।

मानसून काल में जलापूर्ति में किसी भी प्रकार की रूकावट पैदा न हो

इसके अलावा यह भी विचार विमर्श किया गया कि मानसून काल में नगर में की जाने वाली जलापूर्ति में कोसी नदी में शिल्ट आने से नगर की जलापूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होने से नगर की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस हेतु पूर्व से ही पूर्ण तैयारियों कर ली जाय, ताकि मानसून काल में जलापूर्ति में किसी भी प्रकार की रूकावट पैदा न हो सकें ।

रिसाव वाली लाइनों को कराएं दुरूस्त

इसके अलावा यह भी चर्चा की गयी कि नगर में कई क्षेत्रों में बहुत पुरानी पाईप लाईनें होने से उनमें लीकेज की समस्या होने के कारण पानी का रिसाव लगातार बना रहता है। अतः ऐसे समस्त रिसाव वाली लाइनों को चिन्हित करते हुए उन्हें यथासमय दुरुस्त करवा लिया जाय जिससे नगर की पेयजल व्यवस्था में कोई रूकावट पैदा न हो सकें।

Exit mobile version