Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अशासकीय माध्यमिक शिक्ष संघ की हुई प्रांतीय बैठक, 14 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण की उठाई मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शुक्रवार को अशासकीय माध्यमिक शिक्ष संघ उत्तराखंड की प्रांतीय बैठक आयोजित हुई।

समस्याओं के जल्द निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

यह बैठक नगर के अल्मोड़ा इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से अशासकीय शिक्षक विभिन्न माध्यमों से लंबित समस्याओं के निराकरण की मांंग कर रहे है। लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। शिक्षकों ने प्रदेश भर में कार्यरत 426 तदर्थ शिक्षकों को विनयमितीकरण करने, चयन वेतनमान स्वीकृत करने, मानदेय से वंचित पीटीए शिक्षकों को मानदेय की परिधी में लाने, सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन समेत अन्य देयकों का जल्द भुगतान करने, वित्तविहीन सेवाओं का चयन व प्रोन्नत वेतनमान से जोड़ने, जूहा से उच्चीकृत शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ देने, कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के शिक्षकों को नजदीकी रिक्त स्कूलों में समायोजित करने, अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की भर्ती से रोक हटाने समेत एनपीएस प्राप्त शिक्षक कर्मचारियों को ओपीएस में लाने की मांग की है‌ ।

आंदोलन की चेतावनी

साथ ही जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, जिलाध्यक्ष हीरा सिंह मेहरा, मंडलीय महामंत्री महेंद्र सिंह मेहरा, पूर्व प्रधानाचार्य सुद्रर्शन लाल साह, प्रधानाचार्य विजय रावत, प्रांतीय महामंत्री महादेवी मैठानी, जेपी बहुगुणा, मनमोहन सिंह नेगी, बलवीर सिंह, विरेंद्र सिंह बर्थवाल, शिव सिंह रावत, अनिल नौटियाल, विजय पाल सिंह, दिनेश डोबरियाल, गिरीश सेमवाल, संजीव रावत, राजेंद्र रावत, सुनील पैन्यूली, योगेश मिश्रा, दिगंबर सिंह पवार, बीएमएस नेगी, डॉ. योगेश चंद्र जोशी, हरीश सिंह दिगारी, उदय प्रताप सिंह, हेमंत सिंह रावत, देवेंद्र कुमार, भुवन चंद्र नैल्वाल, आरडी सिंह, पीएस फस्वाण, कपूर सिंह पवार, प्रदीप सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र खोलिया, माया जोशी, हेमा चम्याल, मंजू आर्या समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहें।

Exit mobile version