Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भतरौजखान व लमगड़ा पुलिस का जनजागरूकता अभियान, चालकों को डबल हेलमेट व सुरक्षित सफर की दी सीख

​अल्मोड़ा: जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत आज रविवार को थाना भतरौजखान और थाना लमगड़ा पुलिस ने स्थानीय लोगों तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस का जागरूकता अभियान

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर को सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत और सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। इसके तहत थानाध्यक्ष भतरौजखान प्रमोद पाठक ने अपने थाना क्षेत्र में तथा थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जैती धर्मेन्द्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ चौकी क्षेत्र में लोगों से संवाद कर उन्हें जागरूक किया।
​
डबल हेलमेट पर दिया जोर

दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाली सवारी को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में बताया गया। पुलिस ने समझाया कि हेलमेट सड़क हादसे के दौरान सिर में गंभीर चोट और जानलेवा खतरे को कम करने में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए दोनों लोगों का हेलमेट पहनना जरूरी है। टैक्सी और बस चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग से बचने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी गई। चालकों से यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखने की अपील की गई।स्थानीय लोगों को साइबर अपराध के तरीकों, महिला व बाल अपराध तथा नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इनसे बचने के उपाय साझा किए गए।
​जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

​अभियान के दौरान लोगों को आपातकालीन स्थिति और मदद के लिए प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई:
• ​आपातकालीन सेवा: 112
• ​साइबर हेल्पलाइन: 1930
• ​मानस हेल्पलाइन: 1933
• ​चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098

Exit mobile version