Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गुलदार के आतंक से निपटने के लिए चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में गांवों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत है।

चलाया जागरूकता अभियान

वहीं भिकियासैंण ब्लॉक में गुलदार के आतंक से निपटने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती और वन विभाग की टीम ने जन जागरूकता अभियान चलाया।

गुलदार का आतंक

दरअसल ग्रामीण क्षेत्र के डढूली, फलसों, तोलकांडे, उगलिया,निगराली, बमयोली, पीपलिया, गुजरगढ़ी आदि गांवों में गुलदार का आतंक है। यहां गुलदार बहुत से मवेशियों को मार चुका है। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।

Exit mobile version