Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज द्वाराहाट में जन-जागरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन, अग्निशमन उपकरणों की दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 14.11.2024 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत के नेतृत्व में फायर सर्विस रानीखेत टीम ने राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज द्वाराहाट में जन-जागरण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया।

दी यह जानकारी

जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों की प्रयोग विधि एवं हैंडलिंग के बारे में विस्तार से बताकर संचालन करवाया गया तथा होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने एवं सावधानी के बारे में भी बताया गया। साथ ही आपातकालीन नम्बर 112 के महत्व से भी अवगत कराया।

Exit mobile version