Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जन जागरूकता अभियान, कस्बा अल्मोड़ा के कई स्कूलों के विद्यार्थी हुए लाभान्वित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में आज दिनांक 05.08.2025 को थानाध्यक्ष महिला थाना जानकी भण्डारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम म0कानि0 माया देवी व म0कानि0 रजनी जोशी द्वारा एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम, विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा स्कूलों व मार्गों में जागरुकता अभियान चलाया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को साइबर फ्रॉड व नशा मुक्त भारत के तहत नशे के दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह, महिला अपराध, यातायात के नियम एवं स्कूल आते-जाते समय उनके साथ किसी भी प्रकार की छिटाकसी/ छेड़खानी की घटना होने पर तत्काल हेल्प लाइन नम्बर जैसे- डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर- 1090 पर कॉल करने हेतु बताया गया, जिससे पुलिस द्वारा ससमय आपकी सहायता की जा सकें। इसके अतिरिक्त साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Exit mobile version