Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से आयोजित किया गया जन जागरूकता कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व मे फायर सर्विस टीम द्वारा आज दिनांक 10.02.2026 को  महर्षि विद्या मंदिर पप्परशैली अल्मोड़ा में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

जिस पर विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ को आग को प्रारंभिक अवस्था में बुझाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई तथा डेमो के माध्यम से प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों  के संचालन की जानकारी दी गई।

Exit mobile version