Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शहरी स्थानीयों निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों व अन्य हितबद्ध जन सामान्य के लिए हुई जनसुनवाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष, न्यायमूर्ति (भूतपूर्व) बी0एस0वर्मा, माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा आज शहरी निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण की कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में आयोग के अध्यक्ष द्वारा संदर्भित प्रकरण में शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श एवं शहरी स्थानीयों निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों व अन्य हितबद्ध जन सामान्य के साथ जनसुनवाई की।

2 संतान से अधिक के माता पिता चुनाव में नहीं कर सकेंगे प्रतिभाग

इस दौरान बैठक में पहुंचे जिले के हितबद्ध नागरिकों के सुझाव लिए गए एवं उनके सुझावों पर  सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर निकायों के आरक्षण आदि के पहलुओं पर भी चर्चा की गई। मा0 ने बताया कि निकाय चुनावों में राज्य से बाहर का कोई भी व्यक्ति प्रतिभाग नहीं कर सकेगा। साथ ही कहा कि 2 संतान से अधिक के माता पिता भी चुनाव में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे।

रहें उपस्थित

इस दौरान जिला विकास अधिकारी एसके पंत, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका परिषद भरत त्रिपाठी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version