अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत का कार्यकाल दो साल बढ़ाने की मांग को लेकर पंचायत जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया।
एक राज्य में एक चुनाव फॉर्मूले को लागू करने की उठाई मांग
इस मौके पर आज मंगलवार को जिला प्रधान संगठन के आह्वान पर जिलेभर में पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लॉक मुख्यालयों में ताले जड़ धरना प्रदर्शन किया। साथ ही शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिस पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्ष 2019 में त्रिस्तरीय पंचायतें चुनी गई थी। उन्होंने कहा कि निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को कोरोना काल में दो साल तक विकास के काम करने का अवसर नहीं मिला है। इसलिए पंचायत प्रतिनिधियों को काम के लिए अतिरिक्त समय मिलने के साथ सरकार को अध्यादेश लाकर पंचायतों के दो वर्ष के कार्यकाल को बढ़ाने की कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत एक्ट के तहत पंचायत की बैठक नहीं होने पर उसे कालखंड को पंचायत के कुल कार्यकाल में नहीं जोड़ा जा सकता। प्रदेश के 12 जिलों में पंचायत का कार्यकाल बढ़ाया जाना एक्ट के अनुरूप है। कहा कि एक राज्य एक चुनाव के लिए पंचायत का कार्यकाल दो साल बढ़ाया जाना बेहद जरूरी है।
किया प्रदर्शन
जिसमें ताकुला, धौलादेवी, लमगड़ा, ताड़ीखेत, भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे आदि जगहों पर भी पंचायत जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक मुख्यालय में ताले जड़ विरोध जताया।