Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जाखनदेवी में पांच दिन से पानी न आने से जनता परेशान


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अब गर्मी बढ़ने लगी है। इस वजह से यहां का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। वही यहाँ जाखनदेवी क्षेत्र में 5 दिनों से पानी का संकट गहरा रहा है।

पानी का संकट गहराया-

जाखनदेवी की डेढ़ हजार की जनता पिछले पांच दिन से पानी के लिए परेशान है। वही जल संस्थान नियमित रूप से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। इसके साथ ही तल्ला गल्ली, तल्ला चौसार, कपीना सहित अन्य इलाकों में भी पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। जिस पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी भी जल संस्थान के इस रवैये पर गहरी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं लेकिन फिर भी दशा में कोई सुधार नहीं हुआ है।

Exit mobile version