Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के क्रियान्वयन हेतु “लोक कल्याण मेले का आयोजन, दी लाभप्रद जानकारियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 25.09.2025 को नगर निगम अल्मोडा द्वारा जिला सहकारी बैंक, सभागार में आयोजित ‘पी०एम०स्वनिधि पुर्नगठित योजना एवं अंगीकार के अन्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के क्रियान्वयन हेतु “लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया।

बैंकों की जानकारी दी

आज सुबह 11:00 बजे से नगर निगम, अल्मोड़ा के तत्वाधान में, “पी०एम०स्वनिधि पुर्नगठित योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन हेतु जिला सहकारी बैंक, सभागार में ‘लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। लोक कल्याण मेले का आयोजन सिटी मिशन मैनेजर शान्ता व आवास योजना के विशेषज्ञ रमेश जोशी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। स्वच्छता ही सेवा 2025 के अन्तर्गत स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया। सिटी मिशन मैनेजर द्वारा जानकारी दी गयी कि “पी०एम०स्थनिधि पुर्नगठित योजना का उद्देश्य सड़क विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाना, आजीविका संवर्धन, वित्तीय समावेशन और डिजिटल सशक्तिकरण, डिजिटल ट्रान्जेक्सन को प्रोत्साहन देना है। पी०एम०स्वनिधि पुर्नगठित योजना के अन्तर्गत ऋण प्राप्त करने हेतु नये आवेदन को भरे जाने बैंकों में पहले से स्वीकृत ऋणों को वितरित कराने, निरस्त आवेदनों को पुन्न स्वीकृत करने तथा डिजिटल रूप से निष्क्रिय लाभार्थियों को लेन-देन के लिए यूपीआई आई०बी० और क्यूआर कोड प्रदान किये जाने एवं स्वनिधि से समृद्धि योजना अन्तर्गत पी०एम०स्वनिधि योजना के लाभार्थियों एवं उनके स्वजनों को पी०एम०जनधन योजना, पी०एम०सुरक्षा बीमा योजना, पी०एम०जीवन ज्योति बीमा योजना, से लाभान्वित किये जाने हेतु समस्त बैंकों को जानकारी प्रदान की गयी।

दी यह विस्तृत जानकारी

रमेश जोशी द्वारा अंगीकार 2025 व्यापक आउटरीच अभियान के अनतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 की विस्तृत जानकारी उपस्थित लाभादियों एवं विशेष फोकस ग्रुप को प्रदान की गई। योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि अंगीकार 2025 व्यापक आउटरीच अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना, आवेदनों का सत्यापन, स्वीकृत घरों के शीघ्र निर्माण एवं पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली पोजना का लाभ आवास योजना से जोड़ने हेतु जानकारी साझा की गई। लोक कल्याण मेले में उपस्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ श्री एमएसक राक्त द्वारा सभी लाभार्थियों को वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल अपराध से सावधनी बरतने हेतु जागरूक किया। अभियान के तहत प्रथम चरण के ऋण रु० 15 हजार हेतु 04 लाभार्थियों के एल०ओ०आर जारी किये जाने हेतु दस्तावेज एकत्र किये गये। विभिन्न बैंको में द्वितीय एवं तृतीय ऋण हेतु लम्बित आवेदनों के निस्तारण हेतु बैंक अधिकारियों को सूची उपलब्ध करायी गयी।

रहें उपस्थित

कैम्प में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से एनएस रावत, स्तुति बोरा यूको बैंक, नैनीताल बैंक से बन्दना सुयाल, केनरा बैंक शैलेन्द्र कुमार वैशाली आर्या स्टेट बैंक लाला बाजार एवं जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि, पार्षदगण  नवीन आर्या एवं दीपक कुमार सहित खे०एन०यू०एम० कार्यालय से रमेश चन्द्र तिवारी, दीपा जोशी, गीता भट्ट, सहित योजनाओं से लगभग 70 लाभार्थी उपस्थित रहे।

Exit mobile version