Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रशासन के आश्वासन के बाद पंप ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म, बहाल हुई पेयजल आपूर्ति

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के तहसील द्वाराहाट की खीरो घाटी पम्पिंग योजना के पम्प ऑपरेटरों द्वारा मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर दिनांक 10 मई 2026 से कार्य बहिष्कार एवं हड़ताल की गई थी।

दिया यह आश्वासन

इस मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह द्वारा उपजिलाधिकारी द्वाराहाट को प्रकरण की जांच एवं आवश्यक वार्ता के निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज ने अधिशासी अभियंता, जल संस्थान रानीखेत एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ तिपोला स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर पम्प ऑपरेटरों से वार्ता की। वार्ता के दौरान अधिशासी अभियंता, जल संस्थान रानीखेत द्वारा पम्प ऑपरेटरों को अप्रैल 2026 से बढ़ा हुआ मानदेय दिए जाने का लिखित आश्वासन प्रदान किया गया। आश्वासन के उपरांत पम्प ऑपरेटरों द्वारा सहमति जताते हुए हड़ताल समाप्त कर दी गई। वर्तमान में क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से संचालित की जा रही है।

Exit mobile version