Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: चामी, अड़चाली बमनस्वाल मोटर मार्ग में हुए डामरीकरण की खराब गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच टीम ने किया मुआयना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड अल्मोड़ा की चामी, अड़चाली बमनस्वाल मोटर मार्ग में डामरीकरण हुआ। जिसकी गुणवत्ता खराब होने की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बनाई गई जांच टीम जिला विकास अधिकारी और अधिशासी अभियंता ग्रामीण विभाग व विकास खंड के अधिकारियों द्वारा आज मौके का मुआयना किया गया।

दिए यह निर्देश

साथ ही मोटर मार्ग जगह जगह क्षतिग्रस्त पाई गई। जिस पर जांच टीम द्वारा बताया गया कि रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को 3 दिवस के अंदर सौपी जाएगी। साथ ही निर्देशित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जिस पर 15 दिवस के भीतर रिपोर्ट सौपने को कहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कि खराब गुणवत्ता आने पर सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही हो।‌जिससे आने वाले समय में कोई भी कर्मचारी डामरीकरण के कार्य मे अनियमितता न बरते और ठेकेदार की जमानत राशि जप्त की जाए।

Exit mobile version