Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नारी शक्ति फिटनेस रन के तहत हुई दौड़, महिलाओं ने बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नेहरू युवा केंद्र ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ) अल्मोड़ा के जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी के तत्वाधान में धौलादेवी ब्लॉक के गैराड़ में नारी शक्ति फिटनेस रन के तहत दौड़ का आयोजन कराया गया।

दौड़ का आयोजन

जिसमें धौलादेवी के महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान में क्रमशः पेस्ता आर्या, काजल आर्या व बबली रहे।

यह रहें मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश आर्या एवं जागेश्वर मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह महरा उपस्थित  रहे। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वालंटियर विवेक सुयाल,सौम्या महरा उपस्थित रहे।

Exit mobile version