Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जेल में कैदियों के लिए रेडियो जॉकी की शुरुआत

ये अल्मोड़ा जेल रेडियो है.. दिन के एक बजने वाले हैं। अब आप सुनिए गीत निर्झर। अब आप …की फरमाइश पर सुनिये कुमार सानु और अल्का यागिनीक की आवाज में ये गीत…। इन दिन अल्मोड़ा कारागार में बंदियों के मनोरंजन के लिए जेल रेडियो धूम मचा रहा है। एक कमरे में हाथ में माइक थामकर एंकरिंग करने वाले बंदी ललित की कलाकारी का हर कोई कायल हो रहा है।

कैदियों के लिए अल्मोड़ा जेल में रेडियो जॉकी शुरू किया गया:

अल्मोड़ा जेल में विभिन्न जिलों के करीब 355 विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदी रह रहे हैं। ताकि जेल को कैदियों को मानसिक अवसाद से दूर रखा जा सके। इस को देखते हुए जेल अधीक्षक जयंत पांगती की पहल पर यहां रेडियो जॉकी या जेल रेडियो शुरू कर दिया गया है।

कैदियों की फरमाइश पर बजते हैं देश भक्ति गीत:

ये रेडियो दिन में एक बजे से शाम करीब साढ़े चार बजे तक चलता है। बंदियों की फरमाइश पर देश भक्ति से लेकर फिल्मी गांनों की इसमें धूम मचती है।

बंदी ललित की कलाकारी का हर कोई हो रहा है कायल:

जेल अस्पताल के एक कमरे में हाथ में माइक थामे ललित की एंकरिक के अफसर से लेकर बंदी तक सभी कायल हैं। सुंदर रौतेला भी जेल रेडियो संचालन में सहयोग कर रहे हैं। रेडियो पर फरमाइशी गाने के दौरान जेल का माहौल एकदम शांत हो जाता है। सभी बंदी एकाग्र होकर गीत सुनकर खुद भी गुनगुनाने लगते हैं।

Exit mobile version