Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल होगी राहुल गांधी की महारैली, कांग्रेस दिग्गजों ने संभाला मोर्चा, कुमाऊं से जुटेगा जनसैलाब

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कल‌ 4 जून को प्रस्तावित दौरा है। जिसको लेकर कांग्रेस संगठन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

राहुल गांधी की जनसभा

जिस पर मुख्यालय के ऐतिहासिक सिमकनी मैदान में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा के लिए मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने सभा स्थल (सिमकनी मैदान) का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की गई। जनसभा के दौरान शहर की कानून व्यवस्था और यातायात (Traffic) को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि रैली में आने वाले समर्थकों और आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि सड़क से लेकर सदन तक देश के हर वर्ग के हक और न्याय की आवाज उठाने वाले नेता राहुल गांधी के स्वागत के लिए पूरा संगठन एकजुट है।

रहें मौजूद

निरीक्षण करने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल रहे। जिसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधायक रणजीत रावत, विधायक हरीश धामी, विधायक मनोज तिवारी, विधायक मदन बिष्ट और विधायक भुवन कापड़ी आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version