Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की नगर में की गई छापेमारी.. 6 व्यापारियों के प्रतिष्ठान में किया गया चालान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है यहां आज शनिवार के दिन भी नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आज नगर के माल रोड, मिलन चौक, लाला बाजार, शेर बाजार व कारखाना बाजार की दुकानों में चेकिंग की गई।

6 व्यापारियों के प्रतिष्ठान में पाई गई प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक

छापेमारी के दौरान अधिकांश व्यापारियों द्वारा बायो डिग्रेडेबल बैग और कागज के थैले प्रयोग में किए जा रहे हैं। पर 6 व्यापारियों के प्रतिष्ठान में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पाई गई जिनका चालान कर ₹4700 नगद वसूली की गई।

यह लोग रहे उपस्थित

छापेमारी अभियान के तहत नगर पालिका से अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, प्रशासन से नायब तहसीलदार बालम सिंह बिष्ट, पालिका सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, तहबाजारी निरीक्षक कमल पाठक, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार, ओमी बिष्ट, रमेश तिवारी, अशोक बिष्ट, मनोज बिष्ट, राम सिंह व बसन्त बल्लभ पाण्डे उपस्थित थे।

Exit mobile version