Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीण समेत‌ यह राज्य मोटर मार्ग बंद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

जनजीवन अस्त-व्यस्त

मिली जानकारी के अनुसार बारिश से खैरना-रानीखेत-रामनगर-भतरौंजखान राज्य मोटर मार्ग, खेती-जटेश्वर ग्रामीण मोटर मार्ग, ताड़ीखेत ऊनी ग्रामीण मोटर मार्ग पर मलबा आ गया था। इन मार्गों पर यातायात बाधित रहा। इस कारण स्थानीय लोगों के अलावा यात्रियों को दिक्कतें हो रही है। लोगों को घूमकर वैकल्पिक रास्तों से आवाजाही करनी पड़ रही है।

Exit mobile version