Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सोमेश्वर क्षेत्र में हुई बारिश व ओलावृष्टि से खेती व बागवानी को नुकसान, किसान की आर्थिकी पर बुरा असर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एकाएक मौसम बदलने से ठंड बढ़ी है। इसके अलावा बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों के लिए नुकसान बढ़ा दिया है।

बेमौसम ओलावृष्टि से किसान परेशान

जानकारी के अनुसार यहां बीते कल रविवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। सोमेश्वर क्षेत्र में भारी बारिश हुई। दोपहर बाद रनमन, मनान, सोमेश्वर, चनौदा आदि जगहों में आधे घंटे तक ओलावृष्टि भी हुई। ओलावृष्टि ने खेती और बागवानी को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। इस कारण किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं, जौ, मसूर, आलू, प्याज और लहसुन की खेती को काफी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में इन फसलों का उत्पादन में गिरावट आएगी। इसके अलावा नाशपाती, आड़ू, खुमानी और सेब के पेड़ों से उनके फूल और बौर भी झड़ गए हैं। जिस पर फलों का उत्पादन भी गिरने के आसार जताए है।

Exit mobile version