Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आफत लेकर बरस रहीं बारिश, मोहान के समीप छोटा पुल क्षतिग्रस्त, डायवर्ट किया रूट

अल्मोड़ा में लगातार बारिश का दौर जारी है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जिले के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

पुल क्षतिग्रस्त

इसी बीच एक खबर सामने आई है। लगातार हो रही बारिश के बीच थाना भतरौजखान क्षेत्र में मोहान के समीप छोटा पुल बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण रामनगर रानीखेत रोड पर यातायात बाधित है रूट डायवर्ट कर वाया भौनखाल चिमटाखाल मोहान को यातायात चालू किया गया है।
   
यातायात डायवर्ट

थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। आने जाने वाले यात्रियों को डाइवर्ट रूट की जानकारी दी जा रही है।

Exit mobile version