Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश का दौर जारी, एक स्टेट हाईवे व 07 सड़के बंद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बारिश का दौर जारी है। मौसम में बदलाव के साथ बारिश भी हो रहीं हैं। इस बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है

यह सड़के बंद

मिली जानकारी के अनुसार बारिश के बाद जिले में एक स्टेट हाईवे सहित सात सड़कें बंद हैं। ऐसे में 55 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। रानीखेत-खैरना-रामनगर हाईवे पर मोहान के पास पुल न बनने से वाहन चालकों और यात्रियों को अन्य रूट से आवाजाही करनी पड़ रही है। रानीखेत-खैरना-रामनगर, चमकना- अधे, रथखाल-पूनाकोट, थला मनराल, पीपना-मन्हैत, दाड़िमखोला-सनियाकोट, चमकना-रणकुना मार्ग बंद है। इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। जल्द सड़कों पर आवाजाही शुरू होगी।

Exit mobile version