Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राजा हरुहीत मंदिर गुजड़कोट जल्द नए स्वरूप में आएगा नजर, 90 लाख रुपये लागत से होगा निर्माण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मौलेखाल में मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल तल्ला सल्ट स्थित राजा हरुहीत मंदिर गुजड़कोट के सौंदर्यीकरण कार्य का बीते कल मंगलवार को भूमि पूजन विधायक महेश जीना ने किया।

जल्द होगा निर्माण कार्य

इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। नए स्वरूप में नजर आएगा। जिसके बाद जल्द ही यह मंदिर नये स्वरूप में आएगा। बताया गया है कि 90 लाख रुपये लागत से मंदिर में मुख्य द्वार, सत्संग भवन, व्यू प्वाइंट, शौचालय और चहारदीवारी आदि का निर्माण होना है।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष मंगल सिंह, हरीश कोटिया, हरीश खन्तवाल, गोविंद सिंह, उत्तम सिंह, कमल सिंह, एई मनोज मासीवाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version