Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राजीव कर्नाटक ने दिया कांग्रेस के जिला प्रवक्ता पद से इस्तीफा

अल्मोड़ा: जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने प्रैस को जारी बयान में बताया कि उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के जिला प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है तथा अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय को सौंप दिया है।

भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी के हित में करेंगे कार्य

उन्होंने बताया कि विगत कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले में कांग्रेस प्रवक्ता के पद पर उन्हें जिम्मेदारी दी गयी थी। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी का आभार व्यक्त किया है। कर्नाटक ने कहा कि उनके द्वारा हमेशा पार्टी,संगठन के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य किया गया है तथा भविष्य में भी एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में वे कांग्रेस पार्टी के हित में कार्य करेंगे।

जिलाध्यक्ष पीतांबर पाण्डेय को सौंपा इस्तीफा

उन्होंने कहा कि वर्तमान में अपने व्यक्तिगत कारणों से वे पद का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Exit mobile version