Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: गोबर से बनी राखियों को मिलेगा बाजार, कम दामों में होंगी उपलब्ध

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। इको फ्रेंडली गोमाता के गोबर से उत्पाद बनाए‌ जा रहें हैं। इस बार गोबर से बनी राखियां भी बाजार में उतर रहीं हैं।

गोबर से बनीं राखियां बाजार में उपलब्ध

मिली जानकारी के अनुसार भिकियासैंण के युवक व युवती एक साथ मिलकर गोबर के कई उत्पाद बना रहे हैं। जिसमें राखियां भी शामिल हैं। अब इन राखियों को जल्द ही बाजार भी मिलेगा। जिसके बाद वह सीधे आम नागरिकों को मिल सकेगा। बताया गया है कि इको फ्रेंडली यह राखियां सिर्फ 15 से 25 रुपये में उपलब्ध हो सकेंगी। राखियो को पूरे देश में पसंद किया जा रहा है। इसके लिए पानीपत, आगरा, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, देहरादून आदि से ऑर्डर भी आ रहे हैं।

Exit mobile version